फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder: अपनाएं ये 4 अच्छी आदतें, लंबा चल सकता है LPG गैस सिलिंडर

Thu, 20 Aug 2026 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Kaise Bachaye: अगर आप भी चाहते हैं कि एलपीजी गैस सिलिंडर में हर महीने गैस बच सके, तो आपको इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलिंडर लंबा चलने के लिए कौन सी टिप्स हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
LPG Cylinder Gas Saving Hakcs: अधिकतर घरों में एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है। पानी गर्म करना हो या खाने की चीजें बनानी हो आदि, लोग इसके लिए गैस का ही इस्तेमाल करते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो आपका गैस सिलिंडर जल्दी खत्म हो सकता है? इससे गैस सिलिंडर कम चल पाता है। इसलिए जरूरी है कि आप उन अच्छी आदतों को जानें जिससे आपका गैस सिलिंडर लंबे समय तक चल सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलिंडर लंबा चलने के लिए कौन सी टिप्स हैं? - फोटो : Adobe Stock
गैस सिलिंडर लंबे समय तक चल सके, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?

नंबर 1
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो ठंडे खाने को सीधे गर्म करने रख देते हैं जिससे गैस अधिक खर्च होती है
  • जैसे- लोगों ने खाने की कोई चीज फ्रिज में रखी है और वो उसे सीधा निकालकर गर्म करने रख देते हैं
  • पर आपको करना ये चाहिए कि गर्म करने से कुछ देर पहले फ्रिज से बाहर निकाल दें जिससे वो सामान्य तापमान में आ जाएगी और गैस कम खर्च होगी
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलिंडर लंबा चलने के लिए कौन सी टिप्स हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • खाना बनाते समय अगर आप बर्तन खोलकर पकाते हैं
  • तो ऐसे में भी गैस अधिक खर्च होती हैं
  • इसलिए कोशिश करें कि बर्तन को ढककर सब्जी बनाएं
  • इससे आप हर बार काफी गैस बचा सकते हैं और आपका सिलिंडर लंबे समय तक चलने में मदद मिल सकती है

4 of 5
गैस सिलिंडर लंबा चलने के लिए कौन सी टिप्स हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • गैस कम खर्च हो, इसके लिए आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • दाल, चावल और कई सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें कुकर में बनाया जा सकता है
  • इससे आप रोजाना थोड़ी-थोड़ी करके काफी गैस बचा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलिंडर लंबा चलने के लिए कौन सी टिप्स हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • अगर गैस का बर्नर गंदा है तो भी गैस अधिक खर्च होती है
  • दरअसल, बर्नर गंदा होने पर गैस की लौ ठीक से फैल नहीं पाती
  • ऐसे में गैस को सामान्य से अधिक समय लगता है और सामान्य से अधिक गैस खर्च भी होती है
  • इसलिए समय-समय पर गैस का बर्नर जरूर साफ करते रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें