LPG Gas Process: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में गैस सिलिंडर की कमी की खबरों से लोग परेशान हुए। हालांकि, भारत सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि देश में एलपीजी गैस या पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।
इस बीच आज यानी मंगलवार सुबह जहाज एक बड़ा एलपीजी कार्गो लेकर जामनगर के वडीनार (कांडला) पोर्ट पर पहुंचा। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये जहाज 46 हजार 500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है। पर क्या आप जानते हैं कि इन बड़े जहाजों में लाई गई एलपीजी आपकी रसोई तक कैसे पहुंचती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है। आप आगे इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...