फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder Rule: न हो डिलीवरी, तो क्या करें? जानें कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर

Fri, 20 Mar 2026 04:03 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Cylinder Book Karen Par Na Mile To Kya Karein: अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है और आपको गैस सिलिंडर नहीं मिला है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कितने दिन में गैस सिलिंडर मिल जाना चाहिए। साथ ही अगर आपको बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलता है, तो आप ऐसे में क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Booking Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी की खबरों ने पिछले दिनों काफी तूल पकड़ा। लोगों का कहना था कि उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। हालांकि, सरकार की तरफ से ये साफ किया गया कि देश में एजपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें

ऐसे में अगर आपको गैस सिलिंडर की जरूरत है, तो आप भी नए नियम के तहत 1 सिलिंडर बुक करने के बाद अब दूसरा सिलिंडर 25 दिन के बाद बुक करवा सकते हैं। पहले ये टाइम पीरियड 21 दिन का था। वहीं, अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करते हैं और आपको तय समय पर ये सिलिंडर नहीं मिलता है तो आपको क्या करना चाहिए? शायद आप इस बारे में न जानते हों, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
बुकिंग करने के कितने दिन में मिलना चाहिए सिलिंडर?
  • आपने अगर सिलिंडर बुक किया है तो इसकी डिलीवरी के लिए नियम तय है
  • नियमों के मुताबिक, आपको 2 से 3 दिनों के भीतर एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी होना अनिवार्य है
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है? - फोटो : Adobe stock
तय समय पर डिलीवरी न हो, तो क्या करें?
  • अगर आपको तय समय पर एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, तो आप अपनी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं
  • आप अपनी गैस एजेंसी के नंबर पर कॉल कर सकते हैं या खुद भी जा सकते हैं
  • अगर आपकी बात आपकी गैस एजेंसी नहीं सुन रही है, तो आप अपनी गैस कंपनी को भी शिकायत कर सकते हैं

4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कंपनी के इन नंबर्स पर कर सकते हैं शिकायत
  • इंडेन  गैस वाले इस टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं
  • एचपी गैस वाले इस टोल फ्री नंबर पर 1800-2333-555 कॉल कर शिकायत कर सकते हैं
  • अगर आपके पास भारत गैस का एलपीजी सिलिंडर है, तो आप इस टोल फ्री नंबर 1800-22-4344 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिलता है? - फोटो : ANI
इन बातों का ध्यान रखें:-
  • नई एलपीजी गैस बुकिंग अब 21 नहीं 25 दिन में ही की जा सकती है
  • आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से एलपीजी गैस सिलिंडर बुक कर सकते हैं
  • गैस सिलिंडर लेते समय सिलिंडर का वजन जरूर करवाएं और लीकेज चेक करना न भूलें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें