फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder Complaint Online: समय पूरा होने के बाद भी नहीं कर पा रहे गैस सिलिंडर बुक? तो यहां करें शिकायत

Tue, 31 Mar 2026 04:39 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Cylinder Booking Complaint: अगर आपका एलपीजी गैस सिलिंडर खत्म हो गया है और आप इसकी बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए आप अपनी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी की जिम्मेदारी होती है कि वो आपको गैस सिलिंडर मुहैया करवाए।
विज्ञापन
1 of 6
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक न होने पर कहां शिकायत करे? - फोटो : Amar Ujala
LPG Crisis In India: पिछले कुछ समय से देश की अलग-अलग जगहों से खबरें सामने आ रही हैं कि लोगों को एलपीजी गैस सिलिंडर मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बुक करने के बाद एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी पहले से काफी अधिक समय लग रहा है।

इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, कई जगह से तो ऐसी भी खबरें आई कि लोग समय पूरा होने के बाद (जो समय सरकार की तरफ से गैस सिलिंडर बुक करने के लिए दिया गया है) भी बुकिंग नहीं कर पा रहे। ऐसे में अगर आप भी 25 (शहरों में) से 45 दिन (ग्रामीण क्षेत्रों में) का समय पूरा होने के बाद भी सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं या डिलीवरी नहीं हो रही है, तो आप यहां जान सकते हैं कि ऐसे में आपको क्या करना है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक न होने पर कहां शिकायत करे? - फोटो : Adobe Stock
कितने दिन में कर सकते हैं गैस सिलिंडर बुक?
  • सरकार के नियमों के मुताबिक, आप अपने गैस सिलिंडर को 25 दिन बाद बुक कर सकते हैं
  • हालांकि, ये पहले 21 दिन का समय होता था, लेकिन पिछले दिनों इस समय सीमा में बदलाव किया गया
  • ध्यान रहे शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन में एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाया जा सकता है
विज्ञापन

3 of 6
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक न होने पर कहां शिकायत करे? - फोटो : Adobe stock
सभी तरह के कनेक्शन के लिए एक ही नियम
  • ये नियम (शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन में गैस बुकिंग) सभी तरह के कनेक्शन पर लागू होता है जैसे, आपके पास एक गैस कनेक्शन पर चाहे एक सिलिंडर है या दो सिलिंडर है और आपने चाहे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया हो

4 of 6
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक न होने पर कहां शिकायत करे? - फोटो : ANI
क्यों आ सकती है बुकिंग में दिक्कत?
  • अगर आप तय समय से पहले गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो आपको दिक्कत आ सकती है
  • आपके लिए जो भी समय (25 या 45 आदि) तय है, उसी समय के बाद गैस बुक करें
  • कई बार हम भूल जाते हैं कि हमने पहला सिलिंडर कब बुक किया था और दूसरा करने लगते हैं, इसलिए आए हुए मैसेज और बुकिंग डेट देखकर आप ये चेक कर सकते हैं
विज्ञापन

5 of 6
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक न होने पर कहां शिकायत करे? - फोटो : Adobe Stock
तय समय पर बुकिंग न हो, तो कहां शिकायत करें?
  • अगर आप तय समय पर सिलिंडर बुक कर रहे हैं, लेकिन फिर आपको बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं तो आप पहले अपनी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं
  • अगर एजेंसी आपकी मदद नहीं करती है तो आप टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलपीजी गैस सिलिंडर बुक न होने पर कहां शिकायत करे? - फोटो : Adobe Stock
  • इंडेन और एचपी गैस के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं
  • भारत गैस के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 पर कॉल कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें