फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder Blast: अगर की ये गलतियां तो आपका गैस सिलेंडर भी हो सकता है ब्लास्ट, जानें कैसे

Fri, 22 Mar 2024 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर टिप्स। - फोटो : Istock
LPG Gas Cylinder Blast: लगभग हर घर में रसोई गैस है और लोग एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं। अब तो घर बैठे ही आप सिलेंडर बुक कर सकते हैं और घर पर ही गैस एजेंसी आपका सिलेंडर भिजवा देती है। वहीं, गरीब वर्ग के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चलाती है। वहीं, अगर आप भी रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण कोई बड़ा हादसा तक हो सकता है। रसोई गैस जितनी सुविधा वाली चीज है, उतनी ही खरतनाक भी अगर इसके प्रति लापरवाही बरती जाए तो। आप आगे जान सकते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलेंडर टिप्स। - फोटो : Istock
न करें ये लापरवाही:-

नंबर 1
  • सबसे ज्यादा हादसे जो होते हैं, उसमें गैस का लीक होना एक अहम कारण नजर आता है। अगर आपकी गैस लीक हो रही है, पाइप कटा है या सिलेंडर में ही दिक्कत है आदि। तो इसे हल्के में न लें। तुरंत पाइप बदलवाएं या अपना सिलेंडर बदलवाएं। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर टिप्स। - फोटो : Istock
नंबर 2
  • लोगों की आदत होती है कि गैस चूल्हे का इस्तेमाल करने के बाद वो उसे पूरी तरह बंद नहीं करते हैं। दरअसल, लोग चूल्हे का बटन तो बंद कर देते हैं, लेकिन वो गैस सिलेंडर पर लगे रेग्युलेटर को बंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर गैस लीक होती है, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए दोनों जगह से गैस बंद करें।

4 of 5
गैस सिलेंडर टिप्स। - फोटो : Istock
नंबर 3
  • एक और गलती लोग करते हैं कि गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट नहीं देखते हैं। जबकि, ये गैस सिलेंडर की पट्टी के ऊपर लिखी होती है। एक्सपायरी डेट वाले सिलेंडर का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। अगर आपका डीलर आपको एक्सपायरी सिलेंडर दे रहा है, तो उसे न लें क्योंकि ये उनकी जिम्मेदारी होती है कि वो आपको बिना एक्सपायरी डेट वाला सिलेंडर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर टिप्स। - फोटो : Istock
नंबर 4
  • गैस सिलेंडर जहां तक हो बच्चों की पहुंच से उसे दूर रखें या बच्चों को वहां न जाने दें। दरअसल, छोटे बच्चे खेल-खेल में रेग्युलेटर खोल सकते हैं जिससे गैस पूरे घर में फैल सकती है और कोई हादसा हो सकता है। इसके अलावा बच्चों को गैस चूल्हे का इस्तेमाल न करने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें