फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas: अगर बड़ा गैस सिलिंडर मिलने में हो रही है दिक्कत? तो घर ले आएं ये छोटू सिलिंडर, तरीका जानें

Tue, 14 Apr 2026 11:39 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas 5kg Cylinder: अगर आपको एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी हो रही है, तो आपके लिए सरकार ने 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर की व्यव्सथा की है जिसे आप नजदीकी गैस एजेंसी से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
5 किलो वाला गैस सिलिंडर कहां से और कितने रुपये का मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Crisis: जिस तरह से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है उसका असर सीधे तौर पर कई देशों में पड़ रहा है। इसमें एलपीजी गैस की किल्लत से लेकर पेट्रोल-डीजल की समस्या कई देशों में साफ देखी जा रही है। हालांकि, भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

हां, ये जरूर हो सकता है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलिवरी में पहले से अधिक समय लगे, लेकिन सिलिंडर सभी को मिल रहा है। इसी बीच सरकार ने 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर की व्यवस्था भी की है जिसे आप ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इस 5 किलो वाले छोटू एलपीजी सिलिंडर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
5 किलो वाला गैस सिलिंडर कहां से और कितने रुपये का मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala
क्या है 5 किलो वाला गैस सिलिंडर?
  • दरअसल, ये 5 किलो का कमर्शियल छोटू सिलिंडर है जिसे जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है
  • आप इस सिलिंडर को अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप से ले सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
5 किलो वाला गैस सिलिंडर कहां से और कितने रुपये का मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेगा 5 किलो वाला गैस सिलिंडर?
  • आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से ये सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं
  • आपको कोई वैध आईडी दिखानी होती है और फिर आप ये सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं
  • किसी तरह का एड्रेस प्रूफ इसके लिए नहीं चाहिए होता है

4 of 5
5 किलो वाला गैस सिलिंडर कहां से और कितने रुपये का मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
कितने में मिलेगा 5 किलो वाला सिलिंडर?
  • अगर आप ये छोटू गैस सिलिंडर लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1450 रुपये से लेकर 1700 रुपये तक देने पड़ सकते हैं
  • इसमें आपको गैस सिलिंडर भरा हुआ, रेगुलेटर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
5 किलो वाला गैस सिलिंडर कहां से और कितने रुपये का मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala
  • पिछले दिनों 5 किलो वाले सिलिंडर की कीमत बढ़ी है
  • पहले सिलिंडर की कीमत 598 रुपये थी, लेकिन फिर इसमें 51 रुपये की बढोतरी हुई
  • इसलिए अब रिफिल की कीमत लगबग 649 रुपये हो गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें