फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Cooking System: गैस की टेंशन छोड़िए! सूरज की रोशनी से बना सकेंगे खाना, जानें कीमत-आवेदन का तरीका सबकुछ

Fri, 17 Apr 2026 08:44 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indoor Solar Cooking System Price: इंडियन ऑयल ने इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम को पेश किया है। ऐसे में अगर आप भी एलपीजी गैस सिलिंडर या पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए परेशान हो रहे हैं, तो ये सोलर चूल्हा आपकी बड़ी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य नूतन सोलर गैस चूल्हा कैसे खरीदें? - फोटो : Amar Ujala
Indoor Solar Cooking System: भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की कोई कमी हैं। हां, भले ही डिलीवरी में पहले से अधिक समय जरूर लग रहा है, लेकिन सिलिंडर बुक करने पर सभी को मिल रहे हैं।

वहीं, कई लोगों ने गैस सिलिंडर को छोड़ अब एलपीजी कनेक्शन भी लगवा लिया है, तो कई लोग इस पर सोच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी गैस सिलिंडर या पीएनजी कनेक्शन को लेकर सोच रहे हैं, तो आपेक लिए इंडियन ऑयल लेकर आया है ऐसा चूल्हा जो सूरज की रोशनी से चलता है यान सोलर चूल्हा। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य नूतन सोलर गैस चूल्हा कैसे खरीदें? - फोटो : indian oil official website
क्या है सूरज की रोशनी से चलने वाला चूल्हा?
  • इस चूल्हे का नाम है सूर्य नूतन जिसे इंडियन ऑयल ने पेश किया है
  • ये सोलर कुकिंग सिस्टम पर आधारित चूल्हा है
  • ये चूल्हा सूरज की रोशनी और बिजली दोनों पर चल सकता है
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य नूतन सोलर गैस चूल्हा कैसे खरीदें? - फोटो : Adobe Stock
सोलर कुकिंग सिस्टम की कीमत क्या है?
  • कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि कंपनी ने इस सोलर कुकिंग सिस्टम के 3 मॉडल पेश किए हैं
  • बेस मॉडल की कीमत 12000 रुपये
  • जबकि, टॉप मॉडल की कीमत 23000 रुपये बताई जा रही है
  • हालांकि, माना ये भी जा रहा है कि ये कीमत घट भी सकती है

4 of 5
सूर्य नूतन सोलर गैस चूल्हा कैसे खरीदें? - फोटो : Adobe Stock
प्री-बुकिंग कैसे करें?

पहला स्टेप
  • आप इस सोलर कुकिंग सिस्टम को आसानी से प्री-बुक कर सकते हैं
  • आपको इंडियन ऑयल की इस आधिकारिक https://iocl.com/IndoorSolarCookingSystem वेबसाइट पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य नूतन सोलर गैस चूल्हा कैसे खरीदें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको यहां पर एक फॉर्म दिखेगा
  • आपको इस फॉर्म को भरना है जिसमें अपना नाम, राज्य, फैमिली में कितने लोग हैं, आपको सिंगल बर्नर चाहिए या डबल बर्नर आदि जैसी जानकारी देनी है
  • फिर आप इसे सबमिट कर सकते हैं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें