फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर रिफिल: ग्रामीण गैस कनेक्शन धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बुकिंग के नए नियमों से मिली बड़ी राहत

Tue, 08 Sep 2026 03:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Booking New Rules: गैस सिलिंडर को लेकर ग्रामीण इलाकों में बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना होता था। मगर अब सरकार ने ग्रामीण गैस कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत दी है और 45 दिनों के इंतजार को अब कम करके 25 दिन कर दिया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ग्रामीण एलपीजी बुकिंग नियम - फोटो : AI
LPG Cylinder Booking Rules: केंद्र सरकार ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी गैस कनेक्शन धारकों को एक बड़ी राहत दी है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए रसोई गैस सिलिंडर रिफिल बुकिंग की समय-सीमा को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।

इस फैसले से लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें नए सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब गांव के लोग भी शहरों की तर्ज पर आसानी से सिलिंडर बुक करा सकेंगे। बता दें कि मार्च 2026 में सरकार ने आपूर्ति की कमी और संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए एक अस्थाई कदम उठाते हुए सिलिंडर बुकिंग के नियमों में यह बदलाव किया था।
विज्ञापन

2 of 5
पुराने नियम में क्यों हुई थी सख्ती? - फोटो : Adobe Stock
पुराने नियम में क्यों हुई थी सख्ती?
  • दरअसल मार्च 2026 में पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में उपजे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई थी।
  • आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के कारण सरकार ने अस्थायी कदम उठाते हुए ग्रामीण इलाकों के लिए बुकिंग का गैप बढ़ाकर 45 दिन कर दिया था और शहरों में यह सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था।
  • इस नियम की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दूसरा सिलिंडर बुक करने के लिए डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
आपूर्ति में सुधार के बाद मिला बड़ा फायदा - फोटो : Adobe Stock
आपूर्ति में सुधार के बाद मिला बड़ा फायदा
  • अब वैश्विक स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति में सुधार आ चुका है और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास बना पुराना बैकलॉग भी पूरी तरह खत्म हो गया है।
  • हालात सामान्य होते ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने ग्रामीण ग्राहकों पर लगी इस पाबंदी को हटाने का फैसला किया।
  • इस कदम से ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी और लोगों को समय पर रिफिल मिलेगा।

4 of 5
ऑयल कंपनियों को तुरंत नियम लागू करने का आदेश - फोटो : Adobe Stock
ऑयल कंपनियों को तुरंत नियम लागू करने का आदेश
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL और HPCL) को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
  • कंपनियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
  • अब सभी गैस एजेंसियां अपने सिस्टम में बदलाव कर 25 दिन के अंतराल पर ग्रामीण ग्राहकों की बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम जनता को सीधे कैसे मिलेगी राहत? - फोटो : Adobe Stock
आम जनता को सीधे कैसे मिलेगी राहत?
  • अब ग्रामीण उपभोक्ता अपने पिछले सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन पूरे होते ही अगला गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
  • इससे बड़े परिवारों को विशेष रूप से राहत मिलेगी, जहां एक सिलिंडर महीने भर भी नहीं चल पाता था।
  • सरकार के इस जनहितैषी फैसले से ग्रामीण भारत में क्लीन एनर्जी के इस्तेमाल को और बढ़ावा मिलेगा और रसोई का बजट भी सुचारू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें