फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG eKYC Last Date Extended: e-KYC की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक करवा सकते हैं गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी

Mon, 17 Aug 2026 12:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Connection e-KYC Deadline: अगर आपने भी अपने एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जान लें आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। जो पहले 16 अगस्त 2026 थी।
विज्ञापन
1 of 5
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
LPG Gas eKYC Deadline Extended: कुछ महीनों से गैस सिलिंडर की चर्चा काफी हो रही है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण इसकी सप्लाई में कुछ दिक्कतें जरूर आई थी।

वहीं, अब कुछ दिनों से एक चर्चा और तेजी से है और वो है एलपीजी गैस सिलिंडर कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाना। ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी, लेकिन अब इसे कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ दिया गया है। चलिए जानते हैं ई-केवाईसी करवाने की नई तारीख क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या है ई-केवाईसी करवाने की नई डेडलाइन?
  • दरअसल, एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी करवाने की नई आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 है
  • इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 थी जिसे अब कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है  
  • इससे ग्राहकों को राहत जरूर मिली है
विज्ञापन

3 of 5
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
  • आप अपनी गैस एजेंसी में जाकर गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • आप घर बैठे भी इस काम को करवा सकते हैं
  • इसके लिए जिस कंपनी का भी आपके पास गैस कनेक्शन है, उसके एप पर जाकर आप ये काम कर सकते हैं

4 of 5
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : AI Generated
किन लोगों को करवानी है ई-केवाईसी?
  • इस बात को जान लें कि एलपीजी गैस कनेक्शन के सभी ग्राहकों को ई-केवाईसी नहीं करवानी है
  • जिन्होंने पहले ई-केवाईसी करवा रखी है, उन्हें दोबारा से ये काम नहीं करवाना है
  • आप अपनी ई-केवाईसी का स्टेटस एप पर या अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करके जान सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
नहीं करवाई ई-केवाईसी, तो क्या बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन?
  • नहीं, बिल्कुल नहीं अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा
  • बस इसमें होगा ये कि आपको सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा
  • ऐसे में आपको सिलिंडर महंगा लग सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें