LPG Cylinder Delivery Scam: देशभर में करोड़ों लोग रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों गल्फ देशों में चल रहे तनाव की वजह से देशभर में गैस को लेकर क्राइसिस चल रही है, जिसकी वजह से डिलिवरी के लिए अब डिएसी नंबर अनिवार्य हो गया है। इसी का फायदा उठाकर साइबर जालसाजों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाला है। आजकल जालसाज गैस सिलेंडर की डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं।
वे बुकिंग कन्फर्म करने, सब्सिडी अपडेट करने या दाम कम होने का झांसा देकर लोगों को फर्जी लिंक भेजते हैं या फोन कॉल करते हैं। जैसे ही कोई आम इंसान इनके झांसे में आकर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करता है, वैसे ही उसका बैंक खाता खाली हो जाता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।