Smart TV Microphone Disable: आजकल लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल हो रहा है, जो हमारे मनोरंजन को आसान बनाता है। स्मार्ट टीवी नाम से ही बहुत स्पष्ट है कि वो स्मार्ट होता है, इसमें स्मार्टफोन से मिलते-जुलते कुछ फीचर भी होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपका यह पसंदीदा टीवी आपकी निजी बातें भी सुन सकता है?
कई बार कंपनियां आपके देखने के तौर-तरीकों और आवाज का डेटा विज्ञापन दिखाने के लिए इकट्ठा करती हैं, जिसे तकनीकी भाषा में 'एआई जासूसी' या प्राइवेसी का उल्लंघन माना जाता है। दरअसल आधुनिक स्मार्ट टीवी में वॉयस असिस्टेंस और 'एआई' फीचर्स होते हैं, जो वॉयस कमांड लेने के लिए बैकग्राउंड में हमेशा एक्टिव रहते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप इसे कैसे बंद कर सकते हैं।