PNG Gas Pipeline vs LPG Gas Cylinder: इन दिनों जिसे देखो वो गैस सिलिंडर की बात करता हुआ नजर आ रहा है। लोग चिंता में हैं कि क्या उन्हें गैस सिलिंडर मिलेगा या नहीं? दरअसल, जहां पहले लोगों को आसानी से गैस सिलिंडर मिल जाते थे, तो वहीं अब लोगों को इसमें दिक्कत हो रही है।
कई जगहों पर लोगों को गैस बुक करने में दिक्कतें हो रही हैं। जबकि, कई जगहों पर लोगों को गैस सिलिंडर देरी से मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोग तो पीएनजी गैस कनेक्सन के बारे में भी सोच रहे हैं। पर कई लोग ये भी सोच रहे हैं कि आखिर एलपीजी गैस सिलिंडर और पीएनजी गैस पाइपलाइन में से कौन सस्ती पड़ती है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं।