फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tips: बिना नंबर सेव किए किसी को व्हाट्सएप मैसेज कैसे भेजें? जानें ये 'सीक्रेट' ट्रिक

Mon, 16 Mar 2026 12:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Send Whatsapp Message Without Saving Contact: अक्सर लोगों को व्हाट्सएप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजने की जरूरत पड़ती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोगों को लगता है कि व्हाट्सएप में ऐसी कोई सुविधा ही नहीं है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Whatsapp Tips And Tricks : आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप हमारे डिजिटल कम्यूनिकेशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मगर अक्सर ही लोगों को ये परेशानी होती है कि किसी को मैसेज भेजने के लिए हमें उसका नंबर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना पड़ता है। कई बार हमें किसी प्लंबर, डिलीवरी बॉय, साइबर कैफे वालों या अनजान व्यक्ति को सिर्फ एक बार ही मैसेज या डॉक्यूमेंट भेजना होता है। 

ऐसे में उनका नंबर सेव करना प्राइवेसी के लिहाज से भी ठीक नहीं लगता और फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट भी फालतू नंबरों से भर जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप में ही कुछ ऐसी 'सीक्रेट ट्रिक्स' छिपी हैं, जिनसे आप बिना नंबर सेव किए किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं? लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, व्हाट्सएप ने अब सीधे ऐप के भीतर ही 'सेल्फ चैट' का विकल्प दिया है, जहां आप किसी भी अनजान नंबर को टाइप कर उसे सीधे चैट कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे पढ़े व्हाट्सएप के डिलीटेड मैसेज - फोटो : AI
नए नंबर से व्हाट्सएप पर कैसे चैट करें?
  • सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और नीचे दिए गए दाईं तरफ 'New Chat' के आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपना खुद का नंबर 'Message Yourself' के नाम से दिखेगा, उसपर क्लिक करके ओपन करें।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: घर में लगी है गैस पाइपलाइन तो तुरंत वापस करना होगा LPG सिलिंडर, लौटाने का पूरा प्रोसेस यहां जानें
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप - फोटो : व्हाट्सएप
  • अब उस अनजान व्यक्ति का 10 अंकों वाला नंबर (कंट्री कोड के साथ) टाइप करके खुद को सेंड कर दें। 
  • नंबर सेंड होते ही वह 'ब्लू लिंक' बन जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही आप बिना नंबर सेव किए उससे चैट कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Cancelled Trains: रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनें 6 दिन के लिए की कैंसिल-कई का रूट भी बदला, देखें लिस्ट

4 of 5
व्हाट्सएप पर प्राइवेसी का भी ध्यान रखें - फोटो : AI
किस गलती से आपकी प्राइवेसी खतरे में चली जाती है?
  • प्ले स्टोर पर ऐसे कई ऐप्स उपलब्ध हैं जो 'Direct Message' का दावा करते हैं, लेकिन सुरक्षा के नजर से वे खतरनाक हो सकते हैं।
  • ये ऐप्स आपके कॉन्टैक्ट्स और डेटा को एक्सेस कर सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है।
  • हमेशा व्हाट्सएप के फीचर्स का ही उपयोग करें। यह न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि आपके फोन की स्टोरेज भी बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप अपडेट - फोटो : AI
प्राइवेसी के लिए एप में ये सेटिंग करें
  • बिना नंबर सेव किए मैसेज भेजने की ये ट्रिक्स न सिर्फ समय बचाती हैं, बल्कि आपकी डीपी और स्टेटस को भी अनजान लोगों से सुरक्षित रखती हैं।
  • अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग 'My Contacts' पर है, तो अनजान व्यक्ति को मैसेज भेजने पर भी उसे आपकी प्रोफाइल डिटेल्स नहीं दिखेंगी।
  • इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट को व्यवस्थित रख सकते हैं और अपनी प्राइवेसी के साथ समझौता किए बिना स्मार्ट तरीके से व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें