Gas Cylinder Booking 25 Days Limit: रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर इन दिनों ग्राहकों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि शहर में रहने वाले लोगों के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतराल घटाकर पहले की तरह 21 दिन कर दिया गया है।
अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह बात पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। सरकार और तेल कंपनियों ने ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं कि असल में नियम क्या है और यह भ्रम कैसे फैला।