फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas: क्या गैस सिलिंडर के नोजल पर पानी डालकर लीकेज चेक करना चाहिए? अधिकतर लोग करते हैं ये गलती

Sun, 28 Jun 2026 02:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Cylinder Nozzle Water Damage: एलपीजी गैस सिलिंडर का लीकेज चेक करने के लिए अक्सर लोग सिलिंडर के नोजल पर पानी डालकर चेक करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि ऐसा करना सही है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर लीकेज - फोटो : AI
LPG Gas Leakage Check: रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय या घर पर गैस की गंध आने पर बहुत से लोग लीकेज चेक करने के लिए एक आम तरीका अपनाते हैं। वे सिलेंडर के ऊपर लगे नोजल (वाल्व) में सीधे पानी डाल देते हैं। अगर पानी में बुलबुले उठते हैं, तो उसे लीकेज मान लिया जाता है। 

दिखने में यह तरीका बहुत आसान और असरदार लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अनजाने में की गई बहुत बड़ी और खतरनाक गलती है? पानी डालकर चेक करने की यह आदत आपके सुरक्षित सिलेंडर को भी खराब और जानलेवा बना सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग ये गलती करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि नोजल पर पानी क्यों नहीं डालना चाहिए और लीकेज जांचने का सुरक्षित तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
नोजल में पानी डालने से कट जाता है रबर वाशर - फोटो : Adobe Stock
नोजल में पानी डालने से कट जाता है रबर वाशर
गैस सिलेंडर के नोजल के अंदर एक छोटा सा रबर का 'वाशर' लगा होता है, जो गैस को बाहर निकलने से रोकता है। जब आप नोजल में पानी डालते हैं, तो वहां दबाव बनता है जिससे यह रबर वाशर धीरे-धीरे कटने या फटने लगता है, जिसके कारण बाद में गैस के लीकेज की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
नोजल में जंग लगने और जाम होने का खतरा - फोटो : Adobe Stock
नोजल में जंग लगने और जाम होने का खतरा
पानी डालने से नोजल के अंदरूनी हिस्से में नमी जमा हो जाती है। यह नमी समय के साथ मेटल के वाल्व में जंग पैदा कर देती है। जंग लगने से रेगुलेटर ठीक से फिट नहीं होता और नोजल जाम हो जाता है, जिससे रेगुलेटर ऑन या ऑफ करते समय गैस लीक होने का बड़ा जोखिम बढ़ जाता है।

4 of 5
लीकेज चेक करने का सबसे सुरक्षित तरीका - फोटो : Adobe Stock
लीकेज चेक करने का सबसे सुरक्षित तरीका
गैस रिसाव की जांच के लिए कभी भी सीधे पानी का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह थोड़े से पानी में लिक्विड सोप (बर्तन धोने वाला जेल या शैंपू) मिलाकर एक गाढ़ा झाग तैयार करें। इस साबुन के झाग को स्पंज या कपड़े की मदद से नोजल के चारों तरफ लगाएं और ध्यान रखें कि नोजल के अंदर पानी न जाए। अब अगर लीकेज होगा तो बड़े-बड़े बुलबुले साफ दिखने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस लीक होने पर तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा उपाय - फोटो : Adobe Stock
गैस लीक होने पर तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
अगर आपको रसोई में गैस की गंध आए, तो तुरंत रेगुलेटर और बर्नर को बंद कर दें। घर के सभी खिड़की-दरवाजे खोल दें ताकि गैस बाहर न निकल सके। ऐसी स्थिति में भूलकर भी बिजली के पंखे, लाइट या माचिस न जलाएं और तुरंत अपनी गैस एजेंसी या एलपीजी आपातकालीन हेल्पलाइन 1906 पर कॉल करके इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें