फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder: खुद से कैसे चेक करें घरेलू गैस सिलिंडर का एक्सपायरी डेट? यहां समझें

Tue, 30 Jun 2026 07:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Cylinder Expiry Date: बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या सच में LPG सिलिंडर एक्सपायर भी होता है? जी हां, लोहे का बना मजबूत सिलिंडर की भी एक समय सीमा होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
Check Gas Cylinder Validity: हमारे घरों के किचन में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलिंडर बेहद काम का है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसे एक बड़े खतरे में बदल सकती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि दूध या दवाइयों की तरह रसोई गैस सिलिंडर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। तारीख निकल जाने के बाद सिलिंडर का मेटल कमजोर हो जाता है, जिससे गैस लीकेज और ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

अक्सर आम इंसान इस बात से अनजान रहता है और बिना चेक किए सिलिंडर ले लेता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सिलिंडर पर लिखे एक सीक्रेट कोड की मदद से आप खुद घर बैठे इसकी एक्सपायरी डेट कैसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिलिंडर के ऊपर की तीन पट्टियों को ध्यान से देखें - फोटो : Adobe Stock
सिलिंडर के ऊपर की तीन पट्टियों को ध्यान से देखें
जब भी घर में नया सिलिंडर आए, तो सबसे पहले उसके ऊपरी हिस्से पर बने मेटल के तीन छल्लों (लोहे की पट्टियों) को देखें। इन पट्टियों में से किसी एक पट्टी के अंदरूनी हिस्से पर बड़े अक्षरों में एक खास कोड लिखा होता है, जैसे A-28, B-30, C-26 या D-31। यही कोड आपके सिलिंडर की अंतिम तारीख बताता है।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरों (A, B, C, D) का आसान गणित समझें - फोटो : Adobe Stock
अक्षरों (A, B, C, D) का आसान गणित समझें
सिलिंडर पर लिखे इन चार अंग्रेजी अक्षरों का संबंध साल के महीनों से होता है। अक्षर 'A' का मतलब जनवरी से मार्च है, 'B' का मतलब अप्रैल से जून है, 'C' का मतलब जुलाई से सितंबर है, और 'D' का मतलब अक्टूबर से दिसंबर है। कंपनियां साल को इन चार तिमाहियों में बांटकर कोडिंग करती हैं।

4 of 5
आखिरी दो अंकों का मतलब होता है साल - फोटो : Adobe Stock
आखिरी दो अंकों का मतलब होता है साल
अक्षर के तुरंत बाद लिखे दो अंक उस साल को दर्शाते हैं जिसमें सिलिंडर की टेस्टिंग होनी अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, यदि आपकी टंकी पर 'C-26' लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह सिलिंडर साल 2026 के जुलाई से सितंबर महीने के बीच एक्सपायर या दोबारा जांच के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सपायर सिलिंडर दिखने पर तुरंत क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
एक्सपायर सिलिंडर दिखने पर तुरंत क्या करें?
अगर डिलीवरी बॉय आपको ऐसा सिलिंडर दे रहा है जिसकी तारीख (साल और महीना) वर्तमान समय से निकल चुकी है, तो उसे लेने से साफ मना कर दें। ऐसा सिलिंडर तुरंत गैस एजेंसी को वापस करें और कंपनी के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि एक्सपायर्ड सिलिंडर रखना गैरकानूनी और जानलेवा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें