Highway Mirage Explained: भीषण गर्मी के मौसम में जब आप दोपहर के समय हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो दूर सड़क पर पानी फैले होने का भ्रम होता है। मगर जैसे ही आपकी गाड़ी वहां पहुंचती है, वह पानी अचानक गायब हो जाता है। विज्ञान की भाषा में इस जादुई भ्रम को 'मरीचिका' या 'मिराज' कहते हैं। दरअसल, तेज धूप में ब्लैकटॉप यानी डामर की सड़क भट्टी की तरह तपती है, जिससे उसके ठीक ऊपर की हवा बहुत गर्म हो जाती है। जब सूरज की किरणें इस गर्म और ठंडी हवा की परतों से गुजरती हैं, तो वे मुड़ जाती हैं और आसमान का रिफ्लेक्शन सड़क पर पानी जैसा दिखने लगता है।
अक्सर इस भ्रम के चक्कर में ड्राइवर अचानक ब्रेक मार देते हैं या गाड़ी से नियंत्रण खो देते हैं, जो एक बड़े एक्सीडेंट की वजह बन जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस भ्रम के पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है और इससे बचने के लिए स्पीड का क्या गणित होना चाहिए।