फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लें काम आएगा: एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी में देरी हो तो कहां करें शिकायत? यहां जानें सही तरीका

Tue, 20 Oct 2026 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Cylinder Delivery Delay: एलपीजी सिलिंडर बुक करने के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही है, तो आप अपनी गैस एजेंसी के अलावा संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर देरी से मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Amar Ujala AI
LPG Cylinder: रसोई में गैस खत्म होने पर घर का काम प्रभावित होने लगता है। ऐसे में अगर सिलिंडर बुक करने के बाद भी उसकी डिलीवरी समय पर नहीं होती, तो परेशानी बढ़ जाती है। कई बार ग्राहक गैस एजेंसी को फोन करते रहते हैं, लेकिन उन्हें डिलीवरी की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।

ऐसी स्थिति में जरूरी है कि ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज कराने का सही तरीका जानें। इसलिए अगर आपको भी एलपीजी सिलिंडर की डिलवीरी समय पर नहीं हो रही है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको कहां और किससे संपर्क करना है ताकि आपकी समस्या दूर हो सके। चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर देरी से मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी में देरी हो तो कहां करें शिकायत?

सबसे पहले गैस एजेंसी से करें संपर्क
  • एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के बाद डिलीवरी नहीं मिली है, तो सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें
  • उनसे बुकिंग की स्थिति और डिलीवरी में देरी का कारण पूछें
  • फोन पर बात करने के साथ बुकिंग की तारीख और बुकिंग नंबर भी अपने पास रखें
  • गैस एजेंसी से आप डिलीवरी देर से होने का स्पष्ट कारण पूछ सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर देरी से मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
एजेंसी न सुने तो कहां करें शिकायत?
  • अगर गैसे एजेंसी से आपको संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आप अगर कदम उठा सकते हैं
  • इसका मतलब कि आप अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर पर एजेंसी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर देरी से मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें गैस कंपनी को शिकायत?

पहला तरीका
  • आप अपनी गैस कंपनी से एजेंसी की शिकायत दो तरीकों से कर सकते हैं
  • इसमें आप गैस कंपनी के एप पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • यहां पर आपको शिकायत करने का ऑप्शन मिलता है
  • ध्यान रहे रेफरेंस नंबर संभालकर रखें ताकि आप अपनी शिकायत ट्रैक कर सकें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर देरी से मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • दूसरा तरीका है कॉल द्वारा आप शिकायत कर सकते हैं
  • दरअसल, हर गैस कंपनी का कस्टमर केयर होता है, जहां पर ग्राहक शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • इसलिए आप अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर गैस एजेंसी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें