LPG vs PNG Flammability Comparison: आज के समय में लगभग हर घर के रसोईघर में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर या फिर पाइपलाइन से आने वाली पीएनजी गैस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इन दोनों गैसों में से कौन सी गैस ज्यादा ज्वलनशील और खतरनाक होती है। आपको बता दें कि दोनों ही गैसें बेहद ज्वलनशील होती हैं, लेकिन इनके रासायनिक संगठन, वजन और इस्तेमाल के तरीके में बड़ा अंतर होता है।
एलपीजी भारी होने के कारण रिसाव होने पर जमीन पर बैठ जाती है, जबकि पीएनजी हवा से हल्की होने के कारण तेजी से ऊपर उड़ जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि कौन सी गैस ज्यादा जोखिम भरी है।