Infrared Cooktop vs Induction Stove: इन दिनों देश भर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सिलेंडर की कमी के कारण बहुत से लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन भारी मांग के कारण इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं और कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर तो ये 'आउट ऑफ स्टॉक' हो चुके हैं।
ऐसी स्थिति में 'इन्फ्रारेड कुकटॉप' आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह बिजली से चलने वाला एक ऐसा आधुनिक उपकरण है जो इंडक्शन की तुलना में कहीं अधिक वर्सेटाइल है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें खाना बनाने के लिए आपको किसी विशेष 'इंडक्शन बेस' वाले बर्तन की जरूरत नहीं पड़ती।
आप अपने घर में मौजूद साधारण एल्युमिनियम, स्टील, मिट्टी या कांच के बर्तनों का उपयोग भी इस पर आसानी से कर सकते हैं। इतना ही नहीं जहां इंडक्शन पर रोटी बनाने में परेशानी होती है वहीं इन्फ्रारेड कुकटॉप पर आसानी से रोटी भी बन सकता है।