फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: कितने दिनों में रिफिल करा सकते हैं 5 किलो वाला छोटू सिलिंडर? जानिए क्या है नियम

Sun, 12 Apr 2026 05:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chotu Cylinder Refill Days For Urban Areas: LPG गैसी की किल्लत होने की वजह से बहुत से लोग 5 किलो वाला छोटू गैस सिलिंडर ले रहे हैं। ऐसे में अब ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल है कि इसे कितने दिनों में रिफिल कराया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
5 किलो वाला छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के नियम - फोटो : Amar Ujala
5kg Chotu LPG Cylinder Refill Rules: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा हुआ है। इसका असर भारत में भी एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के रूप में देखने को मिल रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले 'छोटू सिलिंडर' के वितरण को बढ़ावा देने का फैसला किया। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में रहने वाले प्रवासी मजदूर, पढ़ाई के लिए घर से दूर रह रहे छात्र और मध्यम वर्गीय किराएदारों को खाना बनाने के लिए गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। 

वर्तमान में बहुत से किराएदार इस स्कीम का लाभ उठाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में अब बहुत से उपभोक्ताओं के मन में एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस छोटे सिलिंडर को दोबारा कितने दिनों के अंतराल पर रिफिल कराया जा सकता है। आइए इस लेख में रिफिलिंग के नियमों और समय सीमा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के नियम - फोटो : Amar Ujala
रिफिलिंग के लिए क्या है समय सीमा?
  • बता दें कि छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के लिए शहर और गांव दोनों जगहों के नियम अलग-अलग हैं।
  • अगर आप शहर में रहते हैं, तो आप अपने 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर को हर 9 दिनों के अंतराल पर दोबारा रिफिल करा सकते हैं।
  • गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह समय सीमा थोड़ी अधिक है, वे 16 दिनों के बाद ही सिलिंडर दोबारा भरवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के नियम - फोटो : Amar Ujala
किन लोगों को मिल रहा है सबसे ज्यादा लाभ?
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, उनके लिए यह छोटा सिलिंडर ढोना और खरीदना आसान है।
  • हॉस्टल या किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों के लिए यह बजट में फिट बैठता है और इसके लिए भारी-भरकम कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती।
  • जिनके पास एक साथ बड़े सिलिंडर के पैसे नहीं होते, वे कम कीमत में इसे रिफिल करा लेते हैं।

4 of 5
छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के नियम - फोटो : अमर उजाला
छोटू सिलिंडर लेने के लिए जरूरी शर्तें
 
  • इसे लेने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की आवश्यकता होती है, जो आपके पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है।
  • शहर में नए आए लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि इसके लिए स्थानीय पते के सबूत की जरूरत नहीं है।
  • यह सिलिंडर अब गैस एजेंसियों के अलावा चुनिंदा पेट्रोल पंपों और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के नियम - फोटो : Adobe Stock
संकट के समय में बड़ी राहत
  • छोटे सिलिंडर के इस्तेमाल से बड़े सिलिंडरों पर दबाव कम हुआ है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला बनी हुई है।
  • आधिकारिक केंद्रों से वितरण होने के कारण छोटे सिलिंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर लगाम लगी है।
  • रिफिल कराते समय हमेशा अधिकृत एजेंसी से ही संपर्क करें और सुरक्षा मानकों (जैसे रेगुलेटर की जांच) का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें