Labor Laws For Weekly Off: हमारे देश की एक बड़ी आबादी अपनी जीविका के लिए दफ्तरों में नौकरी करती है। ऐसे में अक्सर यह देखने को मिलता है कि कुछ मैनेजर्स या बॉस अपने कर्मचारियों को छुट्टी (वीक ऑफ) के दिन भी काम थमा देते हैं या वीडियो मीटिंग अटेंड करने का दबाव डालते हैं। इस वजह से काम और निजी जीवन के बीच की सीमा काफी धुंधली हो गई है और कर्मचारी छुट्टी के दिन भी मानसिक शांति का अनुभव नहीं कर पाता।
ऐसे में कई कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या छुट्टी के दिन ऑफिस का फोन उठाना उनकी कानूनी जिम्मेदारी है या वे इसे नजरअंदाज कर सकते हैं? आधुनिक वर्क कल्चर और 'राइट टू डिस्कनेक्ट' की बढ़ती चर्चा के बीच, यह समझना बेहद जरूरी है कि आराम का समय आपका मौलिक अधिकार है।
भारत के श्रम कानूनों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, छुट्टी का अर्थ मानसिक और शारीरिक विश्राम है। अगर आपके अपॉइंटमेंट लेटर में आपातकालीन ड्यूटी का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, तो अवकाश के दिन काम के लिए बार-बार दबाव डालना 'मानसिक प्रताड़ना' की श्रेणी में आ सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस मामले में कानून क्या कहता है।