How To Complete Gas E-KYC? : खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी कड़ी में भारत में भी गैस संकट की आहट सुनाई देने लगी है। इस स्थिति को देखते हुए गैस एजेंसियों ने एक सख्त नियम जारी किया है। इसके तहत उन उपभोक्ताओं की बुकिंग सेवाएं रोकी या बंद की जा सकती हैं, जिन्होंने पिछले 9 महीनों से एक भी सिलिंडर बुक नहीं करवाया है।
एजेंसियों का मानना है कि लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इन कनेक्शनों का दुरुपयोग हो सकता है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी रसोई गैस सेवा फिर से सुचारु कराने के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना सत्यापन के अब ये ग्राहक नया सिलिंडर नहीं बुक कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि इस परेशानी से बचने के लिए आप केवाईसी करा सकते हैं।