फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Induction vs Infrared: इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप में से कौन सा है अधिक किफायती? जानकर नहीं होगा भरोसा

Sun, 22 Mar 2026 07:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Electric Stove For Indian Cooking: इन दिनों बाजार में इंडक्शन और इन्फ्रारेड का डिमांड बढ़ गया है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि इन दोनों में कौन-सा अधिक किफायती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इंडक्शन vs इन्फ्रारेड - फोटो : Amar Ujala
Induction vs Infrared Cooktop Efficiency: मध्य-पूर्व में चल युद्ध की वजह से देशभर में बहुत से लोग एलपीजी गैस की कमी से परेशान हैं। ऐसे में बाजार में मुख्य रूप से दो विकल्प मौजूद हैं, इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप। इसलिए लोग इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से इन दोनों इलेक्ट्रिक चूल्हों का डिमांड बढ़ता जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोगों के मन में एक दुविधा है कि इनमें से कौन-सा विकल्प बिजली के बिल और इस्तेमाल के लिहाज से अधिक किफायती है।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: गैस हो गई खत्म तो घर ले आएं ये प्रोडक्ट, सब्जी ही नहीं रोटी भी बनेगी मिनटों में

असल में इंडक्शन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करता है, वहीं इन्फ्रारेड हैलोजन लाइट और रेडिएंट हीट का उपयोग करता है। आज के ऊर्जा बचत मानकों के अनुसार दोनों की अपनी खूबियां और कमियां हैं। अगर आप सही बर्तन और तकनीक का चुनाव करते हैं, तो आप अपने रसोई के खर्च में 30% तक की कटौती कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इन दोनों के बीच का बारीक अंतर को समझते हैं और साथ ही ये भी जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा अधिक किफायती है।
विज्ञापन

2 of 5
induction - फोटो : Adobe Stock
बिजली की खपत और ऊर्जा
  • एनर्जी के मामले में इंडक्शन कुकर बाजी मार ले जाता है। यह लगभग 90% ऊर्जा को सीधे बर्तन तक पहुंचाता है, जिससे बिजली की बर्बादी कम होती है। 
  • दूसरी ओर इन्फ्रारेड कुकटॉप लगभग 70-75% कुशल होता है क्योंकि यह पहले अपनी कांच की सतह को गर्म करता है और फिर बर्तन को।
  • इंडक्शन पर खाना 25% तेजी से पकता है, जिसका सीधा मतलब है इसमें बिजली का इस्तेमाल कम होता है।
विज्ञापन

3 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
कहां होगी आपकी बचत?
  • बर्तनों के मामले में इन्फ्रारेड कुकटॉप अधिक किफायती साबित हो सकता है क्योंकि इस पर आप स्टेनलेस स्टील, एल्युमीनियम, तांबा, मिट्टी और कांच के किसी भी बर्तन का उपयोग कर सकते हैं।
  • इंडक्शन के लिए आपको विशेष 'फेरोमैग्नेटिक' या इंडक्शन-बेस बर्तनों की जरूरत होती है, जो काफी महंगे आते हैं।
  • अगर आपके पास पहले से ही पारंपरिक बर्तनों का बड़ा सेट है, तो इन्फ्रारेड खरीदना आपके लिए शुरुआती निवेश के लिहाज से ज्यादा सस्ता पड़ेगा।

4 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा और रखरखाव के स्मार्ट फीचर्स
  • सुरक्षा के लिहाज से इंडक्शन काफी एडवांस है क्योंकि इसका ऊपरी हिस्सा गर्म नहीं होता, जिससे जलने का खतरा कम रहता है।
  • इन्फ्रारेड की सतह खाना बनाने के बाद काफी देर तक गर्म रहती है, जो छोटे बच्चों वाले घरों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
  • हालांकि इन्फ्रारेड में तापमान का सटीक नियंत्रण और 'वार्म' मोड रोटियों को सेंकने या ग्रिलिंग करने के लिए बहुत अच्छा काम करता है, जो इंडक्शन पर संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडक्शन कुकर - फोटो : एआई जनरेटेड
आपकी जरूरतों के लिए कौन-सा है बेस्ट?
  • अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ बिजली बचाना और तेज कुकिंग है, तो इंडक्शन सबसे किफायती विकल्प है।
  • वहीं अगर आप बर्तनों पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना चाहते और मिट्टी के बर्तनों का स्वाद चाहते हैं, तो इन्फ्रारेड आपके लिए बेहतर है।
  • आज के समय में हाइब्रिड मॉडल भी उपलब्ध हैं जिनमें एक चूल्हा इंडक्शन और दूसरा इन्फ्रारेड होता है। 
  • इस तरह आप अपनी जेब के अनुसार सही चुनाव करके बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें