फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी बुकिंग का DAC कोड गलती से हो गया है डिलीट? जानिए बिना कोड के कैसे मिलेगा गैस सिलिंडर

Thu, 05 Nov 2026 05:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How to Get Gas Without DAC Code?: एलपीजी सिलिंडर का डीएसी कोड डिलीट होने पर घबराएं नहीं, इसे आसानी से दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।
  • आप डिलीवरी बॉय की मदद से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नया डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी डीएसी कोड डिलीट - फोटो : AI
LPG DAC Code Deleted: जब भी कोई आम ग्राहक अपने घर के रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग करता है, तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक विशेष डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी भेजा जाता है। यह कोड सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय डिलीवरी मैन को यही कोड बताना अनिवार्य होता है। 

मगर कई बार जल्दबाजी में या ओटीपी ऑटो डिलीट ऑन होने की वजह से यह जरूरी मैसेज डिलीट हो जाता है, जिससे लोगों के मन में यह चिंता सताने लगती है कि अब बिना कोड के उन्हें गैस सिलिंडर कैसे मिलेगा। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो गया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डीएसी कोड क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
डीएसी कोड क्या होता है?
  • डीएसी कोड एलपीजी गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के समय सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण गुप्त ओटीपी कोड होता है।
  • जब भी आप अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग करते हैं, तो यह कोड आपकी सुरक्षा और यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा जाता है कि सिलिंडर सही और असली ग्राहक तक ही पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
कोड डिलीट होने पर क्या करें? - फोटो : ANI
कोड डिलीट होने पर क्या करें?
  • अगर किसी कारणवश आपकी बुकिंग का यह जरूरी डीएसी कोड गलती से डिलीट हो जाता है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
  • आप सीधे अपनी गैस एजेंसी के कर्मचारियों या घर पर गैस लेकर आए डिलीवरी बॉय से कहकर तुरंत नया कोड दोबारा से जनरेट करवा सकते हैं, जो कुछ ही पलों में मिल जाता है।

4 of 5
दूसरा कोड कैसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा कोड कैसे मिलेगा?
  • नया कोड प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत आसान होती है।
  • डिलीवरी बॉय के पास उनके अपने एप्लीकेशन या फोन में एक खास विकल्प मौजूद होता है, जिसके जरिए वे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक नया और ताजा डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड भेज सकते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहें तो संबंधित गैस एजेंसी के एप से भी डीएसी कोड दोबारा मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिलिंडर लेते वक्त क्या सावधानियां? - फोटो : Adobe Stock
सिलिंडर लेते वक्त क्या सावधानियां?
  • गैस सिलिंडर लेते वक्त उसके वजन को तौलकर जरूर जाचें कि कहीं उसमें गैस कम तो नहीं है।
  • साथ ही ये भी चेक करें की कहीं गैस सिलिंडर एक्सपायर तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें