देश में कई लोग बेरोजगार हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं। ये लोग अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन बिजनेस शुरू करने में आने वाली अत्याधिक लागत और जानकारी के अभाव में ये अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कुछ बिजनेस ऐसे हैं, जिन्हें आप मात्र 500 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से इन बिजनेस को शुरू करते हैं, तो इसमें कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। देश में कई लोग इन बिजनेस को शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -