बिजनेस शुरू करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपके पास अच्छी समझ का होना जरूरी है। सोच समझकर और योजनाबद्ध ढंग से शुरू किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कोरोना महामारी के प्रभाव में कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। ऐसे में अगर आप भी इस बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप 25 से 30 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें आपको तेल मिल के बिजनेस की शुरुआत करनी है। इस बिजनेस को आप अपने गांव या शहर में भी शुरू कर सकते हैं। देश में तेल की काफी मांग है। रसोई से लेकर कई दूसरी जगहों पर तेल को बड़े पैमाने पर उपयोग में लाया जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Oil Mill Business Plan
- फोटो : Istock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी जगह का चुनाव करना है। अगर आप गांव में तेल मिल लगाते हैं। इस स्थिति में आपका ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। तेल बनाने के लिए आपको कच्ची सामग्री गांव से ही मिल जाएगी।
गांव में लेबर भी सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। इसके अलावा आपको मशीनरी, कच्चे बोतल, टिन के कनस्तर आदि चीजों की जरूरत होगी। आप अपनी सुविधा के मुताबिक डीजल या बिजली से चलने वाली मशीन को खरीद सकते हैं।
4 of 5
Oil Mill Business Plan
- फोटो : istock
अगर आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में आपको करीब 2 से 3 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा आप MSME की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए FSSAI से लाइसेंस भी लेना होगा।
अगर आप अपने तेल की अच्छी मार्केटिंग करते हैं। ऐसे में आपके बिजनेस का विस्तार होगा। इससे आपका प्रोडक्ट की ज्यादा बिक्री होगी। इस तरह आप इस बिजनेस को शुरू करके अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं।