फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lost Mobile: गायब हो गया है मोबाइल फोन? घर बैठे खुद से ब्लॉक कर सकते हैं मोबाइल, बस चाहिए होगी ये जानकारी

Fri, 12 Jun 2026 01:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lost Mobile Block: मोबाइल फोन गायब होना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी परेशान करने वाली बात होती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप चोरी हुआ फोन वापस पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चोरी हुआ स्मार्टफोन कैसे वापस पा सकते हैं? - फोटो : AI
How to Block Lost Smartphone?: आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल का खोना या चोरी होना किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद परेशान करने वाली बात है। फोन गायब होने का मतलब सिर्फ एक डिवाइस का खोना नहीं है, बल्कि उसके साथ आपके बैंक अकाउंट, पर्सनल डेटा और जरूरी दस्तावेजों के चोरी होने का बड़ा खतरा भी पैदा हो जाता है।

यही वजह है कि लोग फोन खोने के बाद घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करें। लेकिन राहत की बात यह है कि अब फोन गायब होने पर आप घर बैठे ही इसकी शिकायत सरकारी पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आपके फोन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और चालू करने की कोशिश करते ही मोबाइल तुरंत पुलिस की ट्रैकिंग पर आ जाएगा।

आम जनता की इसी सुविधा के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने एक बेहद खास पोर्टल 'CEIR' (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) शुरू किया है। इस सरकारी वेबसाइट की मदद से आप अपने खोए हुए फोन को पूरी तरह ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि आपका डेटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

2 of 5
फोन ब्लॉक करने के लिए जरूरी जानकारियां - फोटो : Freepik
फोन ब्लॉक करने के लिए जरूरी जानकारियां
  • आपके फोन का 15 अंकों का आईएमईआई नंबर होना सबसे जरूरी है, जो फोन के डिब्बे या बिल पर लिखा होता है।
  • फोन खोने के बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन एफआईआर (FIR) की कॉपी या शिकायत नंबर होना आवश्यक है।
  • खोए हुए फोन में जो मोबाइल नंबर चल रहा था, उसकी जानकारी और एक नया चालू नंबर (ओटीपी के लिए) चाहिए होगा।
विज्ञापन

3 of 5
CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करने की आसान प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करने की आसान प्रक्रिया
  • सबसे पहले अपने लैपटॉप या किसी दूसरे फोन में 'ceir.sancharsaathi.gov.in' वेबसाइट को ओपन करें।
  • होमपेज पर दिख रहे 'Block Stolen/Lost Mobile' वाले लाल रंग के बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां जैसे मोबाइल नंबर, आईएमईआई और पुलिस शिकायत की जानकारी भरकर सबमिट कर दें।

4 of 5
ब्लॉक होने के बाद क्या होगा? - फोटो : AI जनरेटेड
ब्लॉक होने के बाद क्या होगा?
  • ब्लॉक होते ही आपका फोन पूरे देश के किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर काम करना बंद कर देगा, यानी उसमें कोई दूसरा सिम नहीं चलेगा।
  • जैसे ही कोई चोर उस फोन में नया सिम डालने की कोशिश करेगा, इसकी जानकारी तुरंत टेलीकॉम कंपनियों के जरिए पुलिस और जांच एजेंसियों के पास पहुंच जाएगी।
  • पुलिस उस नए सिम के नेटवर्क और लोकेशन की मदद से आपके खोए हुए फोन को बेहद आसानी से ट्रैक करके ढूंढ सकती है।
  • फोन पूरी तरह ब्लॉक होने से चोर आपके पर्सनल डेटा, फोटो या बैंकिंग ऐप्स तक नहीं पहुंच पाएगा और आपका बैंक अकाउंट भी सेफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोन दोबारा मिलने पर ऐसे करें अनब्लॉक - फोटो : Adobe Stock
फोन दोबारा मिलने पर ऐसे करें अनब्लॉक
  • अगर आपका खोया हुआ फोन वापस मिल जाता है, तो आप इसे इसी वेबसाइट से दोबारा चालू (अनब्लाक) भी कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर 'Unblock Found Mobile' पर क्लिक करें और ब्लॉकिंग के समय मिली 'रिक्वेस्ट आईडी' दर्ज करें।
  • अनब्लॉक की प्रक्रिया पूरी होते ही आपका फोन पहले की तरह सामान्य रूप से काम करने लगेगा और आप उसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें