फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और किस उम्र के नहीं? आवेदन से पहले यहां जानें

Fri, 12 Jun 2026 01:07 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kis Age Ke Log Banwa Sakte Hain: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि किसी उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और कौन नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: देश में चलने वाली वैसे तो कई सारी योजनाएं हैं जिनकी चर्चा काफी है, लेकिन आपने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जरूर सुना होगा? दरअसल, इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

भारत सरकार द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आप इस कार्ड के बनने के बाद इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और किस उम्र के नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने की उम्र क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं
  • पहला तरीका है आप खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • जबकि, दूसरा तरीका है अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई न्यूनतम उम्र तय नहीं है
  • किसी भी परिवार के पात्र होने पर यानी अगर कोई भी परिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है, तो फिर नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बन सकता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
  • वहीं, अगर किसी व्यक्ति की उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है तो उसके लिए उम्र का कोई नियम नहीं है
  • कुछ समय पहले भारत सरकार ने 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का नियम लागू किया
  • फिर चाहे आप गरीब हैं या अमीर, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि आपकी 70 साल या उससे अधिक उम्र ही पात्रता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
  • आयुष्मान कार्ड का फायदा है इससे मिलने वाला मुफ्त इलाज
  • आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तका का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
  • आप अपने शहर के सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें