फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: पैन कार्ड गुम हो जाने पर सबसे पहले करें ये काम, जानें क्या है दोबारा बनवाने की प्रक्रिया

Sat, 26 Apr 2025 05:09 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका पैन कार्ड गायब हो गया है या फिर खराब हो गया है तो आप सिर्फ 50 रुपये का फीस देकर डुप्लिकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आइए स्टेप बॉय स्टेप उसकी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PAN Card - फोटो : AdobeStock
Duplicate Pan Card Process: पैन कार्ड हमारे देश में करदाताओं के लिए सबसे अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है। यह कार्ड न केवल कर रिटर्न दाखिल करने, बल्कि बैंक खाता खोलने, वित्तीय लेनदेन, और संपत्ति खरीद-बिक्री जैसे कार्यों के लिए जरूरी है। आपने देखा होगा अक्सर लोगों का पैन कार्ड गायब हो जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर आपका पैन कार्ड गुम हो जाए या क्षतिग्रस्त हो जाए, तो क्या करना चाहिए।

आयकर विभाग ने डुप्लीकेट पैन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। हालांकि, गुम होने पर तुरंत कुछ कदम उठाना जरूरी है, ताकि इसका दुरुपयोग रोका जा सके। आइए, जानते हैं पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें और इसे दोबारा बनवाने की प्रक्रिया।
विज्ञापन

2 of 5
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले करें ये काम
अगर आपका पैन कार्ड गुम हो गया है या चोरी हो गया है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करें। यह कदम इसलिए जरूरी है, क्योंकि गुम हुआ पैन कार्ड पहचान चोरी या धोखाधड़ी के लिए दुरुपयोग हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कंप्यूटर - फोटो : Adobe Stock
ऐसे पता करें पैन कार्ड नंबर
अगर आपको अपना पैन नंबर याद नहीं है, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर Know Your PAN सुविधा का उपयोग करें। इसके लिए नाम, जन्मतिथि, और पिता का नाम डालकर पैन नंबर प्राप्त करें।
 
ये भी पढ़ें-  Ayushman Card: बनवा लेंगे आयुष्मान कार्ड तो खत्म हो जाएगी अस्पताल के खर्च की चिंता, मिलता है मुफ्त इलाज

4 of 5
computer new - फोटो : Adobe Stock
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया-
  • डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको 50 रुपये लगते हैं।
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होता है
  • पोर्टल पर जाने से पहले अपने पास पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर रख लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
  • इसके बाद पोर्टल पर जाकर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें, जैसे- पैन नंबर, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड आदि। इसके बाद सबमिट करें।
  • इसके बाद अपना पता और पिन कोड कंफर्म करें। पता कंफर्म होने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद आपको पेमेंट करना होगा।
  • अंत में आपको एक स्लिप मिलती है जिसे संभालकर रखें क्योंकि इसी स्लिप की मदद से अपने नए पैन कार्ड को ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें