Kedarnath Yatra 2025 Registration: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए इस पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा करते हैं। केदारनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 2 मई से होने जा रही है, और इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 मार्च 2025 से शुरू हो चुके हैं। भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया है। अगर आप भी बाबा केदारनाथ के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो समय रहते रजिस्ट्रेशन करवा लें। आइए, जानते हैं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और जरूरी बातें।