फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड खो जाए तो तुरंत करें यह काम, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Sun, 02 Nov 2025 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर खो जाए तो इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड आपकी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय आधार कार्ड का उपयोग बैंक खाते खोलने, सिम कार्ड लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, आयकर रिटर्न भरने और कई अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। वहीं अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर खो जाए तो इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है, जिसके चलते आपको कानूनी समस्याओं का सामना भविष्य में करना पड़ सकता है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं, इस कारण आधार कार्ड के दुरुपयोग किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर गुम या चोरी हुआ है तो इस स्थिति में आपको बिना देर किए इसकी शिकायत तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर करानी चाहिए। अगर आपके आधार कार्ड का उपयोग करके उसका गलत कामों में इस्तेमाल किया जाता है तो आप संदेह के दायरे में आ सकते हैं।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
अगर कोई शख्स आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल गलत ढंग से करता है तो इस स्थिति में आपके पास पहले से पुलिस स्टेशन में आधार कार्ड के गुम होने की दर्ज कराई गई रिपोर्ट होगी। इसके अलावा आधार कार्ड चोरी या गुम होने की स्थिति में आप उसको लॉक कर सकते हैं, ताकि उसका गलत ढंग से इस्तेमाल न किया जा सके। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड को लॉक करने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक या OTP के जरिए इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद My aadhaar टैब पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर ‘Aadhaar Services’ सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar Lock/Unlock’ के विकल्प का चयन करें। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
यह करने के बाद ‘Lock UID’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर, पूरा नाम, पिन कोड जैसी डिटेल्स फिल करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करके सब्मिट करें। इस तरह आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं।

ABY: 5 लाख रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज, जानिए परिवार में कितने लोग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें