Lok Sabha Election 2024: चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार होता है। एक स्वस्थ लोकतंत्र को आकार देने में चुनावों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। देश में विभिन्न चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में देशभर में कई लोग चुनावों को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। अगर आप भी चुनावों में मतदान करने जा रहे हैं और आपको इस बारे में पता नहीं है कि मतदान बूथ कहां पर है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप वोटिंग करने से पहले मतदान बूथ के बारे में पता कर सकते हैं। मतदान बूथ कहां पर है? इसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मतदान बूथ ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -