फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: मतदान करने से पहले ऐसे पता करें कहां है पोलिंग बूथ

Wed, 24 Apr 2024 12:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Istock
Lok Sabha Election 2024: चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार होता है। एक स्वस्थ लोकतंत्र को आकार देने में चुनावों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। देश में विभिन्न चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में देशभर में कई लोग चुनावों को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। अगर आप भी चुनावों में मतदान करने जा रहे हैं और आपको इस बारे में पता नहीं है कि मतदान बूथ कहां पर है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप वोटिंग करने से पहले मतदान बूथ के बारे में पता कर सकते हैं। मतदान बूथ कहां पर है? इसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मतदान बूथ ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Istock
अगर आप मतदान बूथ के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपनी डिवाइस में इस वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ को ओपन करना है। इस वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको मतदान बूथ के बारे में पता करने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Istock
इसमें Search By EPIC Number, Search By Details और Search By Mobile Number का विकल्प मिलेगा। इन तीनों ऑप्शन्स की मदद से आप अपने मतदान बूथ के बारे में पता कर सकते हैं। 

4 of 5
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Istock
इसके अलावा आप अपने पोलिंग बूथ के बारे में पता करने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप की मदद भी ले सकते हैं। आप मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Istock
इस नंबर पर कॉल करके आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोट देते समय आप अंदर मोबाइल फोन, कैमरा या कोई दूसरा उपकरण साथ नहीं ले जा सकते हैं। 

 

Investment Tips: 2 हजार रुपये महीने का निवेश दिला सकता है आपको 45.6 लाख, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें