फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways Rules: ट्रेन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, वरना होगी कार्रवाई या लगेगा जुर्माना

Sun, 22 Feb 2026 12:52 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

List of Prohibited Items in Train Journey: अगर आप रेल यात्रा पर जाने वाले हैं, तो ध्यान रखें कि ट्रेन में कुछ चीजों का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नियमों को न मानने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
Things Not Allowed in Train Journey:  कुछ समय पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल कर नूडल्स बना रही थी। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गरमा गया, जिसमें लोग इस पर अपनी राय व्यक्त कर रहे थे। कुछ इसे सही मान रहे थे तो कुछ ने इसे अनुशासनहीनता और सुरक्षा खतरे के तौर पर देखा। 

इसके बाद रेलवे विभाग ने साफ तौर पर कहा कि ट्रेन में ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल करना न केवल गलत है, बल्कि इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। रेल विभाग ने महिला के खिलाफ कार्रवाई भी की, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया। 

ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि ट्रेन यात्रा करते समय कौन-कौन सी चीज़ों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। आइए, जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिनका ट्रेन में इस्तेमाल न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इसके लिए जुर्माना भी हो सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
रेलवे के नियमों के मुताबिक प्रतिबंधित उपकरण

इलेक्ट्रिक स्टोव

इलेक्ट्रिक स्टोव का उपयोग ट्रेन में करना मना है क्योंकि ये अत्यधिक गर्मी पैदा करता है, जिससे आग लगने का खतरा हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : AdobeStock
रॉड हीटर

रॉड हीटर भी ट्रेन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह उपकरण ज्यादा गर्मी उत्पन्न करते हैं और सुरक्षा के लिए खतरनाक होते हैं।

इंडक्शन 

इंडक्शन का इस्तेमाल भी ट्रेनों में प्रतिबंधित है। इन उपकरणों में भारी विद्युत प्रवाह होता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा रहता है।

 

4 of 5
ट्रेन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रिक केतली

ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली का उपयोग भी मना है। इस उपकरण का उपयोग पानी उबालने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके कारण अत्यधिक गर्मी और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
क्यों हैं ये उपकरण प्रतिबंधित?

इन सभी उपकरणों का ज्वलनशील पदार्थ से संपर्क होने पर आग लगने का खतरा हो सकता है, और ट्रेनों के अंदर अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। रेलवे विभाग इन उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इन उपकरणों का उपयोग करने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए यात्रियों को इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें