18 Special Trains Schedule: हर साल होली के समय वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 5
होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
List Of Holi Extra Trains February And March: होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में घर लौटने वालों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली और ओडिशा रूट पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
रेलवे ने होली 2026 के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 9 जोड़ी यानी कुल 18 स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें 22 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक अलग-अलग रूटों पर संचालित की जाएंगी।
इन स्पेशल ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना, यात्रियों को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराना और यात्रा को अधिक सुरक्षित व सुगम बनाना है। नीचे इन सभी ट्रेनों की विस्तृत सूची और उनका टाइम शेड्यूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- फोटो : Adobe stock
08439/08440 पुरी–पटना स्पेशल विस्तृत रूट: पुरी – खड़गपुर – आसनसोल – झाझा – किउल – पटना 08439: 28 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार 08440: 1 से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार
09031/09032 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल विस्तृत रूट: उधना – डीडीयू (पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) – पाटलिपुत्र – हाजीपुर – मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर – हसनपुर रोड 09031: 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार 09032: 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार
विज्ञापन
3 of 5
होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- फोटो : Adobe stock
07005/07006 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल
विस्तृत रूट: चर्लपल्ली – रांची – बोकारो – धनबाद – झाझा – बरौनी – समस्तीपुर – दरभंगा – सीतामढ़ी – रक्सौल 07005: 23, 28 फरवरी और 1 मार्च
07006: 26 फरवरी, 3 और 4 मार्च
09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल विस्तृत रूट: गांधीधाम – गोरखपुर – नरकटियागंज – बापूधाम मोतीहारी – मुजफ्फरपुर – बरौनी – भागलपुर 09451: 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार 09452: 9 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार
4 of 5
होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- फोटो : Adobe stock
03009/03010 दानकुनी–आनंद विहार स्पेशल विस्तृत रूट: दानकुनी – झाझा – किउल – नवादा – गया – डीडीयू – आनंद विहार 03009: 28 फरवरी और 7 मार्च 03010: 1 और 8 मार्च
03435/03436 मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल विस्तृत रूट: मालदा टाउन – भागलपुर – किउल – नवादा – गया – डीडीयू – आनंद विहार 03435: 2, 9 और 16 मार्च 03436: 3, 10 और 17 मार्च