NPCI UPI Linking Rules: आज के समय में डिजिटल भुगतान यानी यूपीआई का इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहा है। सब्जी खरीदने से लेकर बड़े-बड़े बिल चुकाने तक, हर जगह ऑनलाइन पेमेंट का बोलबाला है।
ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या वे अपने एक ही मोबाइल नंबर से अलग-अलग बैंकों के कई यूपीआई अकाउंट चला सकते हैं या इसके कोई तय नियम हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि एक मोबाइल नंबर से कितने यूपीआई अकाउंट और एप्स चलाए जा सकते हैं।