फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कितनी मिलती है लिमिट और क्या है मुफ्त इलाज का तरीका? सबकुछ जानें यहां

Sat, 28 Jun 2025 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se kitne Rupees Ka Muft Ilaaj Karwa Sakte Hain: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
Ayushman Card: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ मिल रहे हैं। जैसे, किसी योजना में आर्थिक लाभ मिल रहा है तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या अन्य लाभ दिया जा रहा है।

उदाहरण के लिए अगर बात प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए जो लोग पात्र हैं उनका पहले तो आयुष्मान कार्ड बनता है और फिर इस कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड में आपको कितनी लिमिट यानी कवर मिलता है और आप इस आयुष्मान कार्ड से कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चिंता न करें क्योंकि यहां आप सब जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
कितना लिमिट होती है आयुष्मान कार्ड की?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो जान लें कि आपको इस कार्ड में 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है। इसे आप ऐसे समझिए कि इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है और ये सुविधा सरकार की तरफ से दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • आयुष्मान कार्ड से कार्डधारकों को मुफ्त इलाज दिया जाता है और अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। पंजीकृत अस्पताल का पता आप इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर लगा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले आपको ये जानना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके लिए आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जा सकते हैं
  • अब जो भी अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हो आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • जहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी मिलते हैं
  • उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दें या योजना से लिंक मोबाइल नंबर बताएं
  • फिर आपकी जानकारी वेरिफाई होती है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें