Ayushman Card: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ मिल रहे हैं। जैसे, किसी योजना में आर्थिक लाभ मिल रहा है तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या अन्य लाभ दिया जा रहा है।
उदाहरण के लिए अगर बात प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए जो लोग पात्र हैं उनका पहले तो आयुष्मान कार्ड बनता है और फिर इस कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड में आपको कितनी लिमिट यानी कवर मिलता है और आप इस आयुष्मान कार्ड से कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चिंता न करें क्योंकि यहां आप सब जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...