फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightning Safety: क्यों गिरती है आकाशीय बिजली और आप कैसे कर सकते हैं खुद का बचाव? यहां जानें

Fri, 27 Jun 2025 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bijli Kyu Girti Hai: कई बार जब बादल गड़गड़ाते हैं या तेज बारिश होती है तो बिजली भी कड़कड़ाती है और कई बार तो बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसलिए हमें ऐसे समय में खुद का बचाव करने वाले तरीकों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं? - फोटो : Adobe Stock
Lightening Safety Tips And Guidelines: मौजूदा समय में जहां कई राज्यों में भले ही तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन उमस से लोगों का हाल बेहाल है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ों पर तो इस कदर बारिश हो रही है कि बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन रही है। ऐसे में बिजली भी कड़कड़ाती रहती है।

दरअसल, जब तेज बारिश होती है तो देखा जाता है कि तेज आकाशीय बिजली न सिर्फ आसमान में बादलों में टकराती है। बल्कि, कई बार ये धरती पर भी गिरती है। इससे कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इस बात को जाना जाए कि आखिर ये आकाशीय बिजली क्यों गिरती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे आकाशीय बिजली से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं क्यों गिरती है आकाशीय बिजली?
  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि ये आकाशीय बिजली गिरती क्यों है, तो जान लें कि बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं। फिर जब हवा और बादल में मौजूद इन कणों के बीच फ्रेक्शन होता है तो ये इलेक्ट्रिकल चार्ज हो जाते हैं। यहां ये जान लें कि जहां एक तरफ ये कई बादलों में तो पॉजिटीव चार्ज होते हैं, लेकिन कई बादल ऐसे होते हैं जिनमें ये निगेटिव चार्ज होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अब दो तरह के बादल आसमान में होते हैं निगेटिव और पॉजिटिव। फिर जब ये दोनों बादल आपस में टकराते हैं तो इससे बिजली उत्पन्न होती है। फिर ये बिजली बादलों में ही टकराती रहती है, लेकिन कई मर्तबा ये इतनी अधिक हो जाती है कि ये धरती तक पहुंच जाती है। इससे जान-माल का नुकसान होता है।

4 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं? - फोटो : Adobe Stock
आकाशीय बिजली से बचने के तरीके:-
  • अगर आसमान में आपको आकाशीय बिजली कड़कड़ाती हुई नजर आ रही है, तो भूलकर भी खुले आसमान के नीचे न रहें। तुरंत अपने घर या किसी सीमेंट वाली छत के नीचे चले जाएं
  • किसी पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें
  • अगर आप दोपहिया वाहन या ऐसा कोई वाहन चला रहे हैं जिसकी छत नहीं है, तो ऐसा न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसी छत के नीचे न खड़ें हों जिसकी छत टीन या धातु की शेड से बनी हो
  • मोबाइल का इस्तेमाल न करें क्योंकि आकाशीय बिजली सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की तरफ आकर्षित होती है
  • बिजली के खंभों और मोबाइल टॉवर के पास न खड़ें हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें