आप फिटकरी की सहायता से अपनी पानी की टंकी को साफ कर सकते हैं। किसी चीज को साफ करने के लिए फिटकरी एक अच्छा विकल्प है। इससे पानी की टंकी को साफ करने से ऊपर जमा गंदगी नीचे बैठ जाती है। ऐसे में इससे सफाई करना काफी आसान हो जाता है।
अक्सर देखने को मिलता है कि कई दिनों तक टंकी की सफाई न करने पर उसके भीतर मिट्टी की परत जम जाती है। इस कारण उसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उसे साफ करने के लिए आप फिटकरी का सहायता ले सकते हैं। आप फिटकरी की सहायता से टंकी के भीतर जमी मिट्टी की परत को आसानी से हटा सकते हैं।
इसके लिए आपको फिटकरी और पानी को मिलाकर घोल बनाना होगा। उसके बाद आपको उसे टंकी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने पर मिट्टी की परत अपने आप निकल जाएगी। इसमें आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद आपको अपनी पानी की टंकी को साफ पानी से धोना होगा।
इसके अलावा अगर आप अपनी टंकी की सफाई केमिकल फ्री ढंग से करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको उसे साफ करने के लिए छोटे बच्चे की मदद लेनी होगी। छोटे बच्चे की मदद लेने की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि टंकी के भीतर कोई बड़ा आदमी प्रवेश नहीं कर पाएगा।
बच्चे की मदद से आप आसानी से टंकी की सतह को आसानी से साफ कर सकते हैं। टंकी को साफ करने के ये दोनों ही उपाय काफी आसान हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।