फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, जीवन भर मिलेगी पेंशन

Fri, 25 Mar 2022 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
नौकरी के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट की प्लानिंग हम काफी पहले से करने लगते हैं। कई लोग म्यूचुअल फंड में अपने पैसों का निवेश करते हैं, तो कई अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी सरकारी योजना में पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की इस योजना में निवेश कर रहे हैं। यह एक नॉन लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इसमें आपको केवल एक बार निवेश करना होगा। उसके बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलेगा। अगर आप एलआईसी की सरल पेंशन योजना में निवेश करने की योजना बना रहे है, तो आज हम आपको इस स्कीम से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
एलआईसी की सरल पेंशन योजना दो विकल्पों के साथ आती है, जो कि सिंगल और जॉइंट लाइफ के लिए है। आप दोनों ऑप्शन में से कोई भी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : i stock

सिंगल लाइफ ऑप्शन

बात अगर सिंगल लाइफ ऑप्शन की करें, तो ये पेंशन केवल एक व्यक्ति से जुड़ी होती है। इसमें आपको 100 प्रतिशत रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी मिलती है।

4 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
इस प्लान के अंतर्गत पेंशन लाभार्थी जब तक जीवित रहेगा, तब तक उसको इसका लाभ मिलता रहेगा। मृत्यु के बाद पॉलिसी जिस बेस प्रीमियम पर लिया गया था, उनके नॉमिनी को वापस कर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें कटा हुआ टैक्स वापस नहीं किया जाता।
विज्ञापन

5 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock

जॉइंट लाइफ ऑप्शन

इस प्लान के अंतर्गत आप स्कीम का लाभ अपनी पत्नी के साथ ले सकते हैं। ऐसे में पेंशन पति और पत्नी दोनों के साथ लिंक्ड रहती है। पति-पत्नी दोनों में से जो भी आखिर तक जिंदा रहता है, उसको पेंशन का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
यदि दोनों पेंशन धारी की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बेस प्राइस नॉमिनी को दे दी जाती है। पॉलिसीधारक हर महीने, तिमाही, छमाही या साल में एक बार पेंशन का लाभ ले सकता है। इस प्लान में न्यूनतम एन्युटी 12 हजार रुपये प्रति वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
इस योजना में निवेश करने पर आप लोन भी ले सकते हैं। पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद आप इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं अगर ग्राहक की मृत्यु हो जाती है, तो ग्राहक का जीवन साथी भी इस स्कीम के अंतर्गत लोन का लाभ ले सकता है। इस स्कीम में 18 से 65 उम्र के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें