LIC Saral Pension Plan: अपने जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम कई तरह के निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं। हालांकि, अगर आप समझदारी से किसी अच्छी निवेश योजना का चयन नहीं करते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां इन्वेस्ट करने के बाद आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता रहे। ऐसे में आज हम एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन प्लान है। इसमें आप एक बार निवेश करके पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी सरल पेशन प्लान में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। एलआईसी का सरल पेंशन प्लान एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -