फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC SPP: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवन भर मिलेगी पेंशन

Sun, 07 May 2023 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
LIC Saral Pension Plan: अपने जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम कई तरह के निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं। हालांकि, अगर आप समझदारी से किसी अच्छी निवेश योजना का चयन नहीं करते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां इन्वेस्ट करने के बाद आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता रहे। ऐसे में आज हम एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन प्लान है। इसमें आप एक बार निवेश करके पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी सरल पेशन प्लान में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। एलआईसी का सरल पेंशन प्लान एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -  
विज्ञापन

2 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : अमर उजाला
एलआईसी सरल पेंशन प्लान में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान को आप अपनी पत्नी के साथ भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : i stock
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बार पैसे निवेश करने के बाद ही आपको पेंशन मिलने लगती है। इस योजना में जितनी पेंशन शुरुआत में मिलती है। उतनी ही जीवन भर मिलती है।

IRCTC: चारधाम यात्रा के लिए नहीं हैं पैसे, तो इस तरह सस्ते में कर सकते हैं केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन

4 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
इस स्कीम में निवेश करने की न्यूनतम उम्र 40 साल है। वहीं अधिकतम उम्र 80 साल निश्चित की गई है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में निवेश करने के 6 महीने बाद इस पॉलिसी को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
एलआईसी सरल पेंशन प्लान को आप दो तरह से खरीद सकते हैं। इसमें आपको सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवाने का विकल्प मिलता है। इस स्कीम में पॉलिसी होल्डर को जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता है। वहीं अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में बेस प्रीमियम की राशि को नॉमिनी को दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें