फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किसी महीने नहीं भर पाए एलआईसी का प्रीमियम, तो क्या कैंसिल हो जाएगी पॉलिसी? नियम जानें

Sat, 17 Oct 2026 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LIC Premium Missed Rules: एक महीने का प्रीमियम छूटने पर एलआईसी पॉलिसी तुरंत कैंसिल नहीं होती, लेकिन ग्रेस पीरियड खत्म होने पर वह लैप्स हो सकती है। पॉलिसी को दोबारा चालू कराने का विकल्प मिल सकता है। मगर इसके लिए संबंधित योजना की शर्तें पूरी करना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
नहीं भरी LIC, तो कैंसिल हो जाएगी पॉलिसी? - फोटो : Amar Ujala AI
LIC Policy Rule: अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की पॉलिसी चला रहे हैं और किसी महीने पैसों की कमी या किसी दूसरी वजह से प्रीमियम जमा नहीं कर पाए हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आ सकता है कि क्या आपकी पॉलिसी कैंसिल हो जाएगी?

दरअसल, कई लोग इसी डर से परेशान हो जाते हैं कि एक बार प्रीमियम छूटने पर उनकी वर्षों की बचत बेकार हो जाएगी। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। एलआईसी में प्रीमियम जमा करने के लिए एक निश्चित अतिरिक्त समय दिया जाता है जिसे ग्रेस पीरियड कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं एलआईसी पॉलिसी के नियम के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नहीं भरी LIC, तो कैंसिल हो जाएगी पॉलिसी? - फोटो : Adobe Stock
प्रीमियम भरने के लिए कितना मिलता है अतिरिक्त समय?
  • एलआईसी के सामान्य नियमों के मुताबिक, प्रीमियम जमा करने की तारीख निकलने के बाद भी पॉलिसी धारक को भुगतान के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिलता है
  • यह समय प्रीमियम भरने के तरीके पर निर्भर करती है
  • मासिक प्रीमियम में ड्यू डेट से 15 दिन का ग्रेस पीरियड हो सकता है
विज्ञापन

3 of 5
नहीं भरी LIC, तो कैंसिल हो जाएगी पॉलिसी? - फोटो : Adobe Stock
  • जबकि, तिमाही, छमाही या सालाना प्रीमियम में एक महीने का ग्रेस पीरियड हो सकता है
  • हालांकि, कुछ विशेष योजनाओं में अलग नियम हो सकते हैं
  • इसलिए अपनी पॉलिसी के दस्तावेज जरूर चेक करें

4 of 5
नहीं भरी LIC, तो कैंसिल हो जाएगी पॉलिसी? - फोटो : Adobe Stock
ग्रेस पीरियड खत्म होने पर क्या होगा?
  • अगर आप ग्रेस पीरियड के भीतर भी प्रीमियम जमा नहीं करते हैं, तो आपकी पॉलिसी लैप्स हो सकती है
  • इसका मतलब है कि पॉलिसी के तहत मिलने वाले लाभ और बीमा सुरक्षा पर असर पड़ सकता है
  • ऐसी स्थिति में पॉलिसी को एक्टिव कराए बिना बीमा कवर जारी रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए
  • अगर इस दौरान अगर बीमाधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो क्लेम पर पॉलिसी की शर्तों के अनुसार असर पड़ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नहीं भरी LIC, तो कैंसिल हो जाएगी पॉलिसी? - फोटो : Adobe Stock
क्या लैप्स पॉलिसी दोबारा शुरू हो सकती है?
  • अगर आपकी एलआईसी पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे दोबारा शुरू करने का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो गया है
  • एलआईसी के नियमों के तहत पात्र पॉलिसियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार रिवाइव कराया जा सकता है
  • इसके लिए आपको एलआईसी कार्यालय में या अपने बीमा एजेंट से संपर्क करना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें