फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: अक्तूबर महीने के बीत चुके हैं 16 दिन, आखिर कब जारी होगी 24वीं किस्त?

Sat, 17 Oct 2026 07:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अक्तूबर महीने के 16 दिन बीतने के बाद अब तक 24वीं किस्त जारी होनी की तारीख सामने नहीं आई है। आखिर सरकार 24वीं किस्त कब जारी करेगी?
विज्ञापन
1 of 5
24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24th Installment: अगर आप भी एक किसान हैं और पात्र हैं तो शायद आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े होंगे? मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हुए हैं।

पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अक्तूबर महीने के 16 दिन बीत चुके हैं और अब तक किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
कितनी किस्त आ चुकी हैं अब तक?
  • पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • अब तक साल 2026 में लाभार्थियों को दो बार 2-2 हजार रुपये मिल चुके हैं और अब बारी तीसरी बार की है
  • ऐसे में लाभार्थियों को अब तक कुल 23 किस्त का लाभ मिल चुका है
विज्ञापन

3 of 5
24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
कब आएगी 24वीं किस्त?
  • सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है

4 of 5
24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में रिलीज हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
कब तक बता सकते हैं किस्त जारी होने की तारीख?
  • माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में ही तारीख की घोषणा हो सकती है
  • कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिवाली से पहले 24वीं किस्त भी जारी की जा सकती है
  • हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए अभी घोषणा का इंतजार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें