आज के समय में लोग अपने आज से ज्यादा अपने भविष्य की चिंता करते हैं, और ये सही भी है। इसके लिए लोग अपनी कमाई में से कुछ बचत करते हैं। लोग आज के होने वाले खर्चों में से कुछ पैसे बचाते भी हैं। बस अंतर ये है कि कोई इन पैसों को अपने बैंक खाते में जमा करके रखता है, तो कोई इन्हें अलग-अलग तरह की स्कीम में निवेश करता है ताकि उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन लोग आज के समय में निवेश करने से इसलिए भी डरते हैं क्योंकि ऐसा करने से कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में लोग उन स्कीम में निवेश करने का प्लान बनाते हैं, जहां से उन्हें कम से कम रिस्त के बेहतर रिटर्न मिल सके। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलाआईसी की एक नई लॉन्च हुई पॉलिसी के बारे में बताते हैं जिसमें आप निवेश भी कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...