अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग निवेश करते हैं। कई लोग म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग लॉन्ग टर्म के लिए किसी शेयर में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर देते हैं। हालांकि, निवेश के इन रूपों में आपका पैसा डूब सकता है। ऐसे में मैच्योरिटी के समय आपको मिलने वाली राशि कई बातों पर निर्भर करती है। वहीं अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां आपके इन्वेस्टमेंट पर बाजार जोखिमों का खतरा ना हो। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम इकट्ठी कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन तरुण प्लान है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस योजना के बारे में विस्तार से -