फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की शानदार स्कीम, मात्र 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख

Wed, 11 Sep 2024 03:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : istock
LIC Jeevan Anand Scheme: एलआईसी विभिन्न आय वर्गों को देखते हुए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रहा है। कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश के विकल्प के रूप में देखते हैं। इस कारण देश में एलआईसी की कई निवेश योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 45 रुपये की बचत करके 25 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन आनंद पॉलिसी है। अगर आप कम प्रीमियम के साथ हाई रिटर्न पाना चाहते हैं तो एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। यह एलआईसी का एक टर्म प्लान है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock
एलआईसी के जीवन आनंद प्लान में न्यूनतम एक लाख का सम एश्योर्ड होता है। हालांकि, इसमें अधिकतम लिमिट को तय नहीं किया गया है। इस स्कीम में आपको कई तरह के मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock
25 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा करने के लिए आपको इस स्कीम में खाता खुलवाने के बाद रोजाना 45 रुपये की बचत करके हर महीने 1358 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको पूरे 35 सालों तक करना है। 35 सालों के बाद आपको मैच्योरिटी के समय 25 लाख रुपये मिलेंगे।  

4 of 5
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock
एलआईसी की इस स्कीम में आप 15 सालों से लेकर 35 सालों तक निवेश कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम में आपको एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको इसमें न्यू क्रिटिकल बेनिफिट राइडर का लाभ मिलता है। वहीं अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 125 फीसदी का डेथ बेनिफिट भी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें