LIC Jeevan Anand Plan: देश में कई लोग एलआईसी को एक भरोसेमंद निवेश के विकल्प के रूप में देखते हैं। विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी कई स्कीम्स का संचालन कर रहा है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां पर निवेश करने के बाद आपको अच्छा खासा रिटर्न मिले। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन आनंद प्लान है। देश में एलआईसी की यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। आप एलआईसी जीवन आनंद प्लान में रोजाना 45 रुपये की बचत करके मैच्योरिटी के समय 25 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन आनंद प्लान के बारे में विस्तार से -